Top News

हरदोई: श्री राम सेवा समिति की द्वितीय विशाल डाक कांवड़ यात्रा संपन्न

 


उत्तर प्रदेश/हरदोई। 


यूपी के हरदोई में बिलग्राम में श्री राम सेवा समिति, बिलग्राम के तत्वावधान में बाबा की विशाल द्वितीय डाक कांवड़ यात्रा शुक्रवार, 07 अगस्त को बड़े ही हर्षोल्लास और भक्ति भाव के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

समिति द्वारा आयोजित यह पावन यात्रा स्थानीय श्री बाबा मंशानाथ मंदिर, बिलग्राम से विधि-विधान और पूजा-अर्चना के साथ प्रारंभ हुई। वहां से सभी शिव भक्त मेंहदी घाट पहुंचे, जहां पवित्र मां गंगा से गंगाजल भरा गया। इसके पश्चात डाक कांवड़ के रूप में यह जत्था छोटी काशी के नाम से प्रसिद्ध गोला गोकर्णनाथ के लिए रवाना हुआ।



गोला गोकर्णनाथ पहुंचकर सभी कांवड़ियों ने भगवान भोलेनाथ का श्रद्धा और भक्ति भाव से जलाभिषेक कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। यात्रा के दौरान जगह-जगह 'बोल बम' और 'हर हर महादेव' के जयकारों से माहौल शिवमय बना रहा।

श्री राम सेवा समिति, बिलग्राम ने इस पुण्य यात्रा को सफल बनाने में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी समिति सदस्यों, शिव भक्तों, सहयोगियों एवं श्रद्धालुओं का हृदय से आभार व्यक्त किया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume