Top News

शाहजहांपुर: महिला से छिनैती व मारपीट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, 350 रुपये बरामद

 

फोटो सदर बाजार पुलिस की गिरफ्त में आरोपी 


शाहजहाँपुर

 थाना सदर बाजार पुलिस ने महिला से छिनैती और मारपीट के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के पास से लूटे गए रुपयों में से 350 रुपये नगद भी बरामद किए हैं।


पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक सदर बाजार की टीम ने यह कार्रवाई की है।


6 अगस्त को पीड़िता ने थाना सदर बाजार पर तहरीर दी थी कि आरोपी नवेद उर्फ काशिफ आदि ने उसका रास्ता रोककर बुरी नीयत से जबरदस्ती की, मारपीट, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देते हुए 700 रुपये छीन लिए थे। तहरीर के आधार पर थाना सदर बाजार पुलिस ने 419/26 धारा 126(2)/74/115(2)/352/351(3)/309(4) BNS के तहत मुकदमा पंजीकृत करते हुए जांच शुरू की।

इसी क्रम में शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने आरोपी नवेद उर्फ कासिफ पुत्र मो0 आलम खाँ, उम्र करीब 25 वर्ष, निवासी मोहल्ला तारीन बहादुरगंज, थाना सदर बाजार को रिंग रोड आउटर सुभाष नगर से शहबाज नगर को जाने वाले मार्ग से 350 रुपये नगद सहित गिरफ्तार कर लिया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) BNS की वृद्धि की गई है।पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।


Post a Comment

Previous Post Next Post

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume