Top News

शाहजहांपुर: बीजेपी विधायक अरविन्द सिंह ने तिरंगा यात्रा अभियान का किया शुभारंभ

 



कांट में तिरंगा यात्रा अभियान में विधायक अरविंद सिंह ने बांटे तिरंगे

उत्तर प्रदेश/ शाहजहांपुर 

यूपी के शाहजहांपुर में दादरौल से बीजेपी विधायक अरविन्द सिंह ने नगर पंचायत कांट क्षेत्र में प्रदेश स्तरीय तिरंगा यात्रा अभियान का शुभारंभ रविवार को तिरंगा झंडा वितरित कर किया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में मौजूद लोगों में देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला। विधायक ने लोगों से तिरंगा यात्रा अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने और घर-घर तिरंगा फहराने का आह्वान किया।कार्यक्रम के दौरान विधायक अरविंद सिंह ने लोगों को तिरंगा झंडे वितरित किए। तिरंगा हाथों में आते ही कार्यक्रम स्थल देशभक्ति के रंग में रंग गया। कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने तिरंगा यात्रा अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।इसके बाद विशाल भंडारे का भी शुभारंभ किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन को लेकर नगर में उत्साह का माहौल रहा।कार्यक्रम में नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी नूर जहां, मंडल अध्यक्ष मनोज मिश्रा, दिनेश बाबू, रिंकू सिंह, मुदित प्रताप सिंह, प्रशांत सिंह, सहित समस्त सभासद, कार्यकर्ता और सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume