Top News

शाहजहांपुर: गंगा-रामगंगा में बढ़ेगा जलस्तर, जिला प्रशासन ने जारी की बाढ़ चेतावनी


फोटो जलालाबाद शमशाबाद स्टेट हाइवे क ऊपर निकलता पानी और वाहन 


मिर्जापुर कलान और जलालाबाद में अलर्ट, उप जिलाधिकारी और क्षेत्राधिकार को नर्देश

उत्तर प्रदेश/शाहजहाँपुर।

 मध्य गंगा बैराज बिजनौर से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के बाद जनपद में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। इसे लेकर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) ने अति-आवश्यक बाढ़ चेतावनी एडवाइजरी जारी की है।

अधिशासी अभियंता, शारदा नहर खण्ड (बाढ़ नियंत्रण कक्ष) के द्वारा शुक्रवार को जारी किए गए पत्र के अनुसार मध्य गंगा बैराज बिजनौर से  6 अगस्त को रात्रि 9:00 बजे 2,12,680 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।

इसके प्रभाव से भैंसार ढाई घाट तटबंध क्षेत्र में गंगा नदी का जलस्तर लगभग 50 सेमी बढ़ने और खतरे के निशान 143.650 मीटर के निकट पहुँचने का अनुमान है। वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही वर्षा से रामगंगा नदी का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है, जिससे तहसील कलान और जलालाबाद क्षेत्र के सबसे अधिक प्रभावित होने की आशंका है। किसी भी अप्रिय घटना से बचाव और जन-धन की सुरक्षा के लिए प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अलर्ट कर दिया है।

उपजिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी कलान को निर्देश जारी 

उपजिलाअधिकारी और क्षेत्राधिकार को निर्देश दिए गए कि गंगा के तटीय, डूब क्षेत्र और निचले इलाकों में मुनादी कराकर लोगों को जागरूक करें। बाढ़ चौकियों को 24x7 अलर्ट मोड पर रखा जाए और लेखपालों, राजस्व निरीक्षकों की तैनाती की जाए। नावों व नाविकों की लाइफ जैकेट सहित व्यवस्था और बाढ़ शरणालयों (रिलीफ कैंप) को तैयार रखा जाए।

 स्वास्थ्य व पशुपालन विभाग को निर्देश - 

मुख्य चिकित्साधिकारी विवेक कुमार मिश्रा को मेडिकल टीम, जीवन रक्षक दवाएं, स्नेक-बाइट एंटी वेनम, ओआरएस, क्लोरीन की व्यवस्था करने और CVO को पशुओं के टीकाकरण, चारे व सुरक्षित पशु आश्रय स्थल चिह्नित करने के निर्देश दिए गए हैं।

 सिंचाई व PWD विभाग को निर्देश -

भैंसार ढाई घाट तटबंध सहित सभी संवेदनशील तटबंधों पर लगातार पेट्रोलिंग कर कटाव की स्थिति में तत्काल मरम्मत करने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान सभी संबंधित अधिकारियों को 24 घंटे मोबाइल चालू रखने और किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल जिला आपदा नियंत्रण कक्ष शाहजहाँपुर को देने के निर्देश दिए गए हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume