Top News

बरेली: महिला ने खुद को IAS बताकर रचाई शादी, फिर मांगे 40 लाख

 


फेसबुक पर खुद को बताया था IAS , फिर पति से ही मांगे 40 लाख

बरेली की फरीदपुर पुलिस ने आरोपी महिला को किया गिरफ्तार 

बरेली/

मामला यूपी के बरेली का बताया जा रहा है जहां फरीदपुर थाना क्षेत्र में एक महिला द्वारा खुद को आईएएस अधिकारी बताकर फेसबुक के जरिए युवक को प्रेमजाल में फंसाने, शादी करने और बाद में 40 लाख रुपये की मांग कर परिवार को झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत और जांच के बाद आरोपी महिला को बदायूं से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।पीड़ित युवक के मुताबिक उसकी पहचान फेसबुक पर एक महिला से हुई थी। महिला ने अपने फेसबुक प्रोफाइल पर खुद को आईएएस अधिकारी बताया था। बातचीत के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और बाद में दोनों ने शादी कर ली।आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद महिला का व्यवहार बदल गया। उसने पति पर 40 लाख रुपये देने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। रुपये न देने पर झूठे मुकदमों में फंसाने, पूरे परिवार को बर्बाद करने और जान से मारने की धमकी दी। युवक ने यह भी आरोप लगाया कि महिला ने उसकी हत्या का प्रयास किया।पीड़ित की शिकायत पर फरीदपुर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान आरोपों के समर्थन में पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने रविवार को बदायूं जिले के बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव सतौती निवासी आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

साक्ष्यों के आधार पर हुई कार्रवाई

फरीदपुर इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि शिकायत की जांच में पर्याप्त साक्ष्य मिले हैं। इन्हीं के आधार पर आरोपी महिला के खिलाफ कार्रवाई की गई है। मामले की विवेचना जारी है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume