Top News

शाहजहांपुर: हिंदूवादी नेता को जान से मारने की धमकी, केस दर्ज

फोटो: हिंदूवादी नेता एडवोकेट अर्पित भामाशाह 


 राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश मंत्री एड. अर्पित भामाशाह को मेसेंजर पर मिली जान से मारने की धमकी

तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच 

उत्तर प्रदेश 

मामला यूपी का शाहजहांपुर है जहां परशुरामपुरी निवासी एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश मंत्री एड. अर्पित भामाशाह को 11 जुलाई को फोन पर जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। इसके बाद उन्हें लगातार विभिन्न मोबाइल नंबरों तथा व्हाट्सएप के माध्यम से भी धमकी भरे कॉल और संदेश मिलने का दावा किया गया है। एड. अर्पित भामाशाह के अनुसार, धमकी देने वाले कुछ नंबर भारत की लोकेशन के हैं, जबकि कुछ अंतरराष्ट्रीय नंबर भी पाए गए हैं। इस संबंध में उन्होंने संबंधित थाना में तहरीर देकर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई तथा अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।पुलिस ने प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि तकनीकी साक्ष्यों और अन्य उपलब्ध तथ्यों के आधार पर मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है तथा दोषियों की पहचान कर उन्हें शीघ्र गिरफ्तार करने का प्रयास किया जाएगा। एड. अर्पित भामाशाह ने यह भी बताया कि उन्हें पूर्व में भी कतर और अमेरिका से संचालित एक सत्यापित वेबसाइट के माध्यम से जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। लगातार मिल रही धमकियों के मद्देनज़र उन्होंने अपनी जान को खतरा बताते हुए शासन-प्रशासन से उचित सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume