![]() |
| फोटो: पत्रकार विनायक मिश्रा |
मैसेंजर पर मिली जान से मारने की धमकी, शिकायत पर मुकदमा दर्ज;
शाहजहांपुर।
जनपद के प्रतिष्ठित पत्रकार विनायक मिश्रा को फेसबुक मैसेंजर पर एक युवक द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई है। घटना के बाद पत्रकार ने अपने पत्रकार साथियों के साथ रोजा थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पत्रकार की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पत्रकार विनायक मिश्रा ने पत्रकार अनिल मिश्रा, आनंद शर्मा, शशांक प्रताप सोमवंशी, अमित सहाना, महेंद्र चावला, कुशाग्र सक्सेना सहित अन्य पत्रकार साथियों के साथ रोजा थाने पहुंचकर कलान थाना क्षेत्र के उल्फत नगर (बनकटिया) निवासी अर्जुन करी उर्फ लुक्का के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। शिकायत पर रोजा पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर लिया। घटना के बाद लगातार पत्रकार साथियों, शुभचिंतकों और परिचितों के फोन आए। सोशल मीडिया के माध्यम से भी बड़ी संख्या में लोगों ने मेरा हौसला बढ़ाया और हर परिस्थिति में साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया। उनकी शिकायत पर पुलिस द्वारा तत्काल प्रभाव से केस दर्ज कर जांच शुरू करने पर पत्रकार विनायक मिश्रा ने सभी पत्रकार साथियों, मित्रों, शुभचिंतकों और सम्मानित नागरिकों का आभार जताया है।

Post a Comment