Top News

शाहजहाँपुर की मयूराक्षी राय बनीं मिस टीन फोटोजेनिक फर्स्ट रनर-अप




 राष्ट्रीय स्तर की ऑनलाइन प्रतियोगिता में शाहजहाँपुर की मयूराक्षी राय ने मारी बाजी 

उत्तर प्रदेश 

शाहजहाँपुर की प्रतिभाशाली छात्रा मयूराक्षी राय ने एक बार फिर अपनी उपलब्धि से जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। हरदोई की संस्था 'अंतर्ध्वनि' द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की ऑनलाइन प्रतियोगिता "मिस टीन फोटोजेनिक – सीज़न 9" में मयूराक्षी राय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फर्स्ट रनर-अप का खिताब अपने नाम किया है।मयूराक्षी राय जलालाबाद जनता आदर्श इंटर कॉलेज की कक्षा 12 (विज्ञान वर्ग) की छात्रा हैं। वह अमरदीप दीप राय की पुत्री हैं तथा चौक अल्ला खाँ, शाहजहाँपुर की निवासी हैं।इससे पहले भी मयूराक्षी राय कई मंचों पर अपनी प्रतिभा का परिचय दे चुकी हैं। वर्ष 2025 में आयोजित शाहजहाँपुर महोत्सव में उन्होंने "मिस यूपी शाइनिंग स्टार" का खिताब जीता था। वहीं हरदोई युवा महोत्सव 2025 में उन्होंने "मिस हरदोई" फर्स्ट रनर-अप का स्थान प्राप्त किया था।

प्रतियोगिता का आयोजन अंतर्ध्वनि के संस्थापक एवं आयोजक कुलदीप द्विवेदी के निर्देशन में किया गया। प्रतियोगिता के ग्रैंड फिनाले में प्रतिभागियों का मूल्यांकन उनके आत्मविश्वास, व्यक्तित्व, संचार कौशल, मंच संचालन, त्वरित सोच और दिए गए प्रश्नों के उत्तरों के आधार पर किया गया। लगातार मिल रही इन सफलताओं के माध्यम से मयूराक्षी राय अपने शहर शाहजहाँपुर का नाम प्रदेश ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी गौरवान्वित कर रही हैं। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों तथा सभी शुभचिंतकों के सहयोग और आशीर्वाद को दिया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume