Top News

शाहजहांपुर पहुंचे सपा सांसद सनातन पांडेय का प्रसादभवन में हुआ स्वागत

 



प्रबुद्ध सभा सम्मेलन में पहुंचे सपा सांसद सनातन पांडे, प्रसाद भवन पर हुआ भव्य स्वागत

उत्तर प्रदेश 

यूपी के शाहजहांपुर में समाजवादी पार्टी के प्रबुद्ध सभा सम्मेलन के तहत सपा के वरिष्ठ नेता एवं सांसद सनातन पांडे के शाहजहांपुर आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। शहर स्थित प्रसाद भवन पहुंचने पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व एमएलसी जयेश प्रसाद के पुत्र कुंवर जागृत प्रसाद ने अपने समर्थकों के साथ सांसद सनातन पांडे का माल्यार्पण कर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत किया।



इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए सांसद का अभिनंदन किया। सम्मेलन के दौरान संगठन को मजबूत करने, प्रबुद्ध वर्ग को पार्टी से जोड़ने तथा आगामी राजनीतिक रणनीति पर भी चर्चा की गई।कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं ने समाजवादी पार्टी की नीतियों और जनहित के मुद्दों को आम जनता तक पहुंचाने का संकल्प लिया। पूरे आयोजन के दौरान उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला।



Post a Comment

Previous Post Next Post

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume