![]() |
| कार्यक्रम से पूर्व योजना बनाते बीजेपी नेता प्रदीप पांडेय |
24 जुलाई को पुवायां में आशीर्वाद सम्मेलन और परशुरामपुरी में करेंगे पूजन
उत्तर प्रदेश
यूपी के शाहजहांपुर में उत्तर प्रदेश सरकार के खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति विभाग के कैबिनेट मंत्री मनोज पांडे 24 जुलाई को शाहजहांपुर के दौरे पर रहेंगे। वह पुवायां में आयोजित आशीर्वाद सम्मेलन में शामिल होंगे और इसके बाद जलालाबाद स्थित परशुरामपुरी पहुंचकर भगवान श्री परशुराम के श्रीचरणों में विधि-विधान से पूजन-अर्चन करेंगे। कैबिनेट मंत्री के प्रस्तावित दौरे की जानकारी शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में एफसीआई के डायरेक्टर प्रदीप पांडे ने दी। प्रदीप पांडे ने बताया कि मंत्री मनोज पांडे दोपहर एक बजे पुवायां स्थित कैंब्रिज कॉन्वेंट में आयोजित आशीर्वाद सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस दौरान भाजपा नेता प्रदीप तिवारी (पिंटू ) समेत पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सम्मेलन में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है। इसके बाद वह जलालाबाद स्थित परशुरामपुरी पहुंचेंगे, जहां भगवान श्री परशुराम की पूजा-अर्चना करेंगे। आयोजकों के अनुसार यह कार्यक्रम जलालाबाद को "परशुरामपुरी" के रूप में मान्यता मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद के प्रति आभार व्यक्त करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। सपा नेता प्रदीप तिवारी (पिंटू) ने जनपदवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आशीर्वाद सम्मेलन और पूजन-अर्चन कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह आयोजन सामाजिक एवं सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होगा।

Post a Comment