मिर्जापुर में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित करेंगे उप मुख्यमंत्री
उत्तर प्रदेश
शाहजहांपुर के मिर्जापुर में बुधवार को उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में लेंगे भाग जिसको लेकर तैयारियां पूरी की जा रही है प्रशासनिक अधिकारियों ने उप मुख्यमंत्री के सम्मेलन को लेकर कार्यक्रम स्थल और हैलीपेड स्थल का निरीक्षण किया। एडीएम ई रजनीश कुमार मिश्रा ने पीडब्ल्यूडी के जेई को हैलीपेड के आसपास भरे पानी सुखाने तथा घास को कटवाने के निर्देश दिए हैं।
उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक का हैलीकॉप्टर बुधवार को दोपहर बारह बजे कस्बे के रघुवंशी पैलेस में उतरेगा । भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा ने बताया कि मिर्जापुर में हैलीकॉप्टर से उतने के बाद कार द्वारा परशुरामपुरी जलालाबाद के लिए कार द्वारा प्रस्थान करेंगे वहां पर भगवान परशुराम की पूजा अर्चना करने के बाद में मंदिर परिसर में ही एक जनसभा को सम्बोधित करेंगे बाद में मिर्जापुर पहुंचकर रघुवंशी पैलेस में भाजपा बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में भाग लेने के बाद हरोदोई के लिए रवाना होंगे।
डिप्टी सीएम के कार्यक्रम को लेकर लोक निर्माण विभाग द्वारा रघुवंशी पैलेस के अंदर ही बनवाये जा रहे हैलीपेड तथा सम्मेलन स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे एडीएम ई रजनीश कुमार, एएसपी भांवरें दीक्षा ने ट्रेफिक पुलिस,लोक निर्माण विभाग के साथ पहुंचकर निरीक्षक किया एडीएम रजनीश कुमार ने लोक निर्माण के जेई मुकेश वर्मा को निर्देशित किया कि हैलीपेड स्थल के पास कीचड़ तथा भरे पानी को निकलवाने के साथ ही खड़ी घास को भी करवाया जाये।इस दौरान एसडीएम आशुतोष कुमार सिंह, ट्रैफिक पुलिस प्रभारी बच्चू सिंह,सीओ सदर शुभम् शर्मा,समेत अन्य कर्मचारी व भाजपा नेता मौजूद रहे।


Post a Comment