Top News

शाहजहांपुर: रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार फाइनेंसर की मौत

 

फोटो मृतक लवनीश वर्मा 


रुजहा कलां मोड़ के पास हुआ हादसा, चालक बस लेकर फरार, 

रोते बिलखते अस्पताल पहुंचे परिजन, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम भेजा

उत्तर प्रदेश 

यूपी के शाहजहांपुर में खुटार थाना क्षेत्र में पुवायां रोड पर गांव रुजहा कलां के समीप ओवरब्रिज से उतरते समय मंगलवार सुबह तड़के साढ़े पांच बजे रोडवेज बस ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गांव गुरघिया के रहने वाले सर्वेश वर्मा के पुत्र लवनीश वर्मा ( 25) की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया।



खुटार के गांव गुरघिया निवासी सर्वेश वर्मा ने बताया कि उनका पुत्र लवनीश वर्मा शाहजहांपुर में भारत लिमिटेड लोन फाइनेंस कंपनी में फील्ड का काम करता था। मंगलवार सुबह पांच बजे लवनीश बाइक लेकर घर से निकला था। गांव रुजहा कलां के पास शाहजहांपुर की ओर से आ रही रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे लवनीश गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के समय मौजूद लोगों ने रोडवेज बस के प्लेट पर लिखा नंबर नोट कर लिया। लोगों की सूचना पर पुलिस ने 108 सेवा एंबुलेंस से घायल को खुटार सीएचसी भिजवाया। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिजनों को सूचना दी गई। रोते बिलखते पिता सर्वेश वर्मा अपने बड़े पुत्र अंकुश वर्मा, बेटी प्रीति वर्मा, बहू आरती देवी व गांव के अन्य लोगों के साथ अस्पताल पहुंचे। जहां खून से सने शव को देखकर बहन प्रीति वर्मा बार-बार बेसुध होती रही। महिलाओं ने प्रीति को संभाला और पानी के छीटे डाले तो होश आया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम भेज दिया है। लवनीश की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume