Top News

शाहजहांपुर: इलाज के दौरान महिला की मौत, बाइक चालक पर रिपोर्ट

 

फोटो: मृतक सावित्री देवी 

14 जुलाई को दवाई लेने खुटार आई थी महिला, जिला अस्पताल के बाद घर ले आए थे परिजन

उत्तर प्रदेश 

यूपी के शाहजहांपुर में खुटार थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल पुवायां के गांव गुटैया निवासी आसाराम की पत्नी सावित्री देवी की इलाज के दौरान सोमवार को मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम भेज दिया है।

पुवायां के गांव गुटैया के रहने वाले दिनेश कुमार ने खुटार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 14 जुलाई को उनकी मां सावित्री देवी (55) खुटार के पुवायां रोड पर निजी चिकित्सक के यहां दवाई लेने आई थी। दवा लेने के बाद सड़क किनारे खड़ी थी। तभी खुटार की तरफ आ रहे तेज रफ्तार, लापरवाही पूर्वक बाइक सवार ने पीछे से उन्हें टक्कर मार दी थी। हादसे के बाद मां सावित्री देवी को खुटार सीएचसी से जिला मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया था। 18 जुलाई को हालत गंभीर हो गई और डॉक्टर ने उन्हें बाहर ले जाने की सलाह दी थी। बाद में परिजन घर ले आए थे और बाहर ले जाने की तैयारी कर रहे थे। 20 जुलाई की रात साढ़े नौ बजे सावित्री देवी की मौत हो गई। इससे घर में कोहराम मच गया। मंगलवार को दिनेश कुमार परिजनों के साथ सावित्री देवी का शव लेकर खुटार सीएचसी पहुंच गए। सूचना पर पुलिस पहुंची और परिजनों से पूछताछ की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बाद में दिनेश कुमार ने बाइक चालक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume