Top News

शाहजहांपुर: खुटार में तालाब में डूबने से किशोर की मौत

 

फोटो मृतक विजय कुमार 


शुगर को पकड़ने पीछे दौड़ने जाने के दौरान हुआ हादसा,

 पुलिस ने घटना की ली जानकारी, परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इनकार


उत्तर प्रदेश/ शाहजहांपुर 


यूपी के शाहजहांपुर में खुटार थाना क्षेत्र के गांव पिपरिया बिरसिंहपुर में गुरुवार दोपहर बाद करीब 4:00 बजे तालाब में डूबने से सर्वेश कुमार वाल्मीकि के 16 वर्षीय पुत्र विजय कुमार की मौत हो गई। परिजनों ने लोगों की मदद से तालाब में तलाश करने के बाद किशोर के शव को बाहर निकाला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।

गांव पिपरिया बिरसिंहपुर के रहने वाले रोहित कुमार ने बताया कि मकान के पीछे तालाब है। उन्होंने घर में पालतू शुगर पाल रखे हैं। गुरुवार शाम चार बजे वह और उसका छोटा भाई विजय कुमार शुगरो को घर की तरफ लेकर आ रहे थे। झुंड से निकल कर एक शुगर तालाब में घुस गया। पीछे से विजय कुमार तालाब में घुस गया और गहराई में चले जाने से डूबने लगा। शोर मचाने पर भाई रोहित व अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। हादसे के बाद परिजन व तमाम ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। परिजनों ने लोगों के साथ तालाब मे विजय की तलाश की। करीब एक घंटे बाद शाम 5:00 बजे विजय का शव पानी में उतरा आया। तो लोगों ने तालाब से शव को बाहर निकाला। इससे घर में कोहराम मच गया। सूचना पर यूपी 112 डायल और थाना प्रभारी अरविंद कुमार पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने परिजनों से घटना के बारे में जानकारी जुटाई। परिजनों ने कोई कार्रवाई व शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। बाद में पुलिस ने पंचनामा भरकर वापस लौट आई। विजय कुमार अपने पीछे पिता सर्वेश कुमार, मां प्रेमवती, भाई रोहित, अजय, बहन नेहा को छोड़ गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume