Top News

शाहजहांपुर: बीजेपी विधायक ने मुख्यमंत्री कृषक कल्याण योजना के तहत बांटे चेक

 



  


तहसील कलान सभागार में विधायक हरिप्रकाश वर्मा ने मुख्यमंत्री कृषक कल्याण योजना के तहत 10 लाभार्थियों को किए डेमो चेक वितरित ।

उत्तर प्रदेश 

यूपी के शाहजहांपुर में मिर्जापुर क्षेत्र के किसानों को बृहस्पतिवार को तहसील कलान सभागार में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना का चेक वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि परशुरामपुरी के विधायक हरिप्रकाश वर्मा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी और हमारे मुख्यमंत्री गरीब जनता के साथ हर स्थिति में साथ खड़े हैं।हमारी सरकार ने गरीब असहाय लोगों के इलाज के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से काफी पैसा दिया है और लगातार हम लोग जिन लोगों की सूचनाएं भेजते हैं। उनको मुख्यमंत्री राहत कोष से उससे संबंधित अस्पताल में पैसा दिया जाता है। ब्लॉक प्रमुख प्रियांशु रघुवंशी ने कहा यह छण बहुत ही संवेदनशील है। जिन लोगों ने अपने स्वजनों को खोया है। उनके लिए इस धन से उनकी क्षति पूर्ति तो नहीं हो सकती लेकिन परिवार जनों को कुछ राहत जरूर मिलेगी। वहीं मिर्जापुर प्रधान प्रतिनिधि का कौशलेंद्र सिंह रघुवंशी ने सरकार की योजनाएं गिनाते हुए कहा हमारी सरकार बीमार लोगों का इलाज तो करती ही है।लेकिन दुर्घटना ग्रस्त लोगों के स्वजनों को जो धनराशि दी जाती है। उससे उनके परिवार और बच्चों के भरण पोषण में काफी सहायता मिलती है।



 कार्यक्रम में कौन कौन हुआ सम्मिलित 

रामप्यारी पत्नी झब्बू नौगमा मुबारकपुर ,आरती पत्नी सत्यवीर तिलौआ , माला पत्नी ओमपाल पृथ्वीपुर ढाई, प्रीति पत्नी सुमित धर्मपुर गणेशपुर, गुड्डी पत्नी पन्नू नौ, मोर श्री पत्नी वीरपाल भरामई,राज बेटी पत्नी गोविंद बुटाटी उत्तर, कुशमा पत्नी रामौतार बीघापुर सिठौली ,ओमवती पत्नी खेमकरण ककोड़ा ,छाया देवी पत्नी गोविंद निवासी सिकंदरपुर कायस्थान आदि लाभार्थियों को मुख्य अतिथि एवं उप जिलाधिकारी आशुतोष कुमार सिंह ने पांच पांच लाख के डेमो चेक वितरित किए। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रियांशु रघुवंशी, मिर्जापुर प्रधान प्रतिनिधि कौशिकेंद्र सिंह,आदित्य सिंह हनी , दिलीप गुप्ता ,पंकज गुप्ता अनिल भदौरिया गौरव राघव तथा तहसील के अधिकारी एवं कर्मचारी गण मौजूद रहे ।

Post a Comment

Previous Post Next Post

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume