Top News

शाहजहांपुर: मिर्जापुर में अघोषित बिजली कटौती फैला जनाक्रोश, तीन दिन का अल्टीमेटम


क्षेत्रीय लोगों के आक्रोस पर बिजली विभाग ने दिया तीन दिन का आश्वाशन 

रात में हो रहो रोस्टिंग के कारण आ रही समस्याएं, ओवरलोड भी बना वजह 

 उत्तर प्रदेश 

यूपी के शाहजहांपुर में मिर्जापुर क्षेत्र में भीषण गर्मी में हो रही लगातार बिजली कटौती को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।भीषण गर्मी में रोस्टिंग के नाम पर हो रही भयंकर बिजली कटौती से क्षेत्र वासियों का जीना मुहाल हो गया है।बिजली कटौती से आक्रोशित लोगों ने एक दिन पहले सोशल मीडिया के माध्यम से शांति पूर्वक प्रदर्शन करने के साथ ही ज़रियनपुर मार्ग को जाम करने की चेतावनी दे दी थी जिसके लिए सोमवार का दिन निश्चित किया गया था।लेकिन एक दिन पहले ही विभागीय अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों से फोन पर वार्ता कर तीन दिन का समय मांगा गया।

   विदित हो कि सोसल मीडिया पर चल रही आंदोलन की खबर जैसे ही बिजली विभाग के कानों तक पहुंची जिससे उनके हाथ-पांव फूल गए आनन-फानन में एक दिन शेष रहते बिजली विभाग के एसडीओ और जेई ने भी फोन पर आक्रोशित ग्रामीणों से वार्ता कर विद्युत सप्लाई सुचारू रूप से दिये जाने का आश्वासन दिया।इस पर पूर्व जिपं सदस्य आयुष प्रताप सिंह विभु ने दो टूक कहा तीन दिन के अंदर अगर रोस्टिंग के नाम पर अनधिकृत बिजली कटौती पूर्णता बंद कर सप्लाई सुचारू रूप से नहीं दी गई तो हुई तो एक बड़ा आंदोलन करने के साथ ही स्टेट हाइवे पर चक्का जाम किया जायेगा।जिसके लिए बिजली विभाग जिम्मेदार होगे।फिलहाल अधिकारियों के द्वारा मिले आश्वासन पर आंदोलन स्थगित कर दिया। 


क्या बोले संबंधित बिजली विभाग के अधिकारी...? 

बिजली विभाग के जेई विकास कुमार ने बताया कि रात में जो रोस्टिंग होती है उसके लिए उन्होंने पत्र लिखा है सोमवार से रात्रिकालीन रोस्टिंग बंद हो जाएगी ओवरलोडिंग के कारण बिजली की ज्यादा समस्या है। पावर हाउस की क्षमता बढ़ जाए तो इस समस्या से निजात मिल जाएगी।


Post a Comment

Previous Post Next Post

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume