सर्विलांस सेल/एस0ओ0जी0 व थाने पर संचालित साइबर हेल्प डेस्क कर्मियों की संयुक्त पुलिस टीम ने कार्यवाही
201 मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत- 47 लाख रु0) बरामद कर उनके स्वामी को सुपुर्द किए गए
उत्तर प्रदेश
यूपी के शाहजहांपुर में पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देश पर प्रभारी सर्विलांस सेल/एस0ओ0जी0 के नेतृत्व में शाहजहाँपुर पुलिस टीम को बडी कामयाबी मिली है।
पुलिस ने जनपद में गुम हुये मोबाइल फोन के संबंध में शिकायतकर्ताओं के द्वारा पुलिस अधीक्षक के समक्ष अथवा ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से शिकायत की गई थी। जिन पर सर्विलांस सेल द्वारा लगातार मॉनीटरिंग की गई । रविवार को शाहजहांपुर पुलिस लाइन सभागार में सर्विलांस सेल/एस0ओ0जी0 व थाने पर संचालित साइबर हेल्प डेस्क पर नियुक्त कम्प्यूटर ऑपरेटर/कर्मचारियों की संयुक्त टीम द्वारा बरामद किए गए कुल 201 मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत- 47 लाख रुपये) को उनके स्वामियों को सुपुर्द किया । मोबाइल फोन मिलने पर आवेदकों/शिकायतकर्ताओं द्वारा प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पुलिस की सराहना की ।
गुम हुए मोबाइल के लिए आवेदक द्वारा की जाने वाली आवश्यक कार्यवाही
भारत सरकार के दूरसंचार विभाग (Department of Telecommunications) द्वारा नागरिकों की सुविधा हेतु
“CEIR (Central Equipment Identity Register)” पोर्टल प्रारंभ किया गया है, जिसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति अपने गुम/चोरी हुए मोबाइल फोन को ब्लॉक या अनब्लॉक कर सकता है।
ऑनलाइन शिकायत करने की प्रक्रिया इस प्रकार है
1. पोर्टल लिंक पर जाएं – https://www.ceir.gov.in/General/index.jsp
2. “Block Stolen/Lost Mobile” विकल्प चुनें।
3. मोबाइल का IMEI नंबर, सिम विवरण, और शिकायत संख्या दर्ज करें।
4. थाना स्तर से सत्यापन उपरांत मोबाइल को ट्रैक करने की कार्रवाई की जाती है।
5. जब मोबाइल बरामद हो जाए तो “Unblock Found Mobile” विकल्प से मोबाइल को अनब्लॉक करें।
6. मोबाइल गुम होने के पश्चात साइबर अपराध की संभावना बढ़ जाती है, अतः संबंधित सिम को तुरंत बंद कराकर दोबारा रि-इश्यू (Reissue) कराएं, जिससे किसी भी प्रकार के दुरुपयोग की संभावना समाप्त हो जाए।
7. मोबाइल खरीदते समय उसका IMEI नंबर नोट कर सुरक्षित रखें।
8. यदि मोबाइल गुम/चोरी हो जाए तो तुरंत निकटतम थाना या साइबर हेल्पलाइन 1930 पर सूचना दें।
9. किसी भी अनजान व्यक्ति या लिंक पर व्यक्तिगत जानकारी या बैंकिंग डिटेल साझा न करें।
10. गुमशुदा मोबाइल की रिपोर्ट थाना पुलिस व CEIR पोर्टल दोनों पर दर्ज करें ताकि ट्रैकिंग शीघ्र आरंभ हो सके।
पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित की आमजन से भविष्य के लिए अपील
पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि वे भविष्य में अधिक सतर्कता बरतें । यदि किसी व्यक्ति का मोबाइल फोन खो जाता है या चोरी हो जाता है, तो वह तुरंत निकटतम थाना या सर्विलांस पुलिस को इसकी सूचना दें, ताकि पुलिस आवश्यक कार्यवाही कर सके ।


Post a Comment