Top News

शाहजहांपुर में पेड़ से टकराया आलू लोडेड ट्रक, चालक की मौत


जेसीबी से केबिन काटकर निकाला गया शव, बदायूं से लखीमपुर खीरी जा रहा था ट्रक

फोटो: पेड़ से टकराया क्षतिग्रस्त ट्रक 


उत्तर प्रदेश 

मामला यूपी के शाहजहांपुर का है जहां खुटार-बंडा मार्ग पर रूरा गांव के पास बुधवार सुबह तेज रफ्तार आलू लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। हादसे में चालक की केबिन में दबकर मौत हो गई। शव बुरी तरह फंस जाने के कारण पुलिस को जेसीबी की मदद से ट्रक की केबिन काटनी पड़ी। काफी मशक्कत के बाद चालक का शव बाहर निकाला जा सका। हादसा बुधवार को रूरा गांव स्थित गुरुद्वारे के पास हुआ। जानकारी के अनुसार ट्रक बदायूं से आलू लेकर लखीमपुर खीरी मंडी जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे ट्रक सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में फंस गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची ने ग्रामीणों की मदद से चालक को बाहर निकालने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद जेसीबी बुलाकर ट्रक की केबिन काटी गई, तब जाकर चालक का शव बाहर निकाला जा सका।मृतक की पहचान पीलीभीत जनपद के थाना हजारा क्षेत्र के गांव राना प्रतापनगर कबीरगंज निवासी नसीम अख्तर (53) के रूप में हुई। हादसे की सूचना मिलते ही उनकी मां सायरा बानो, पत्नी सरदुंनिशा, पुत्र सुहैल व फैज अली सहित अन्य परिजन मौके पर पहुंच गए। चालक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। क्षेत्राधिकारी प्रवीण मलिक ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया हादसा वाहन के अनियंत्रित होने के कारण प्रतीत हो रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume