Top News

शाहजहांपुर: गणेश वाटिका में पूर्व विधायक ने किया वृक्षारोपण , आमजन से अपील

अल्हागंज क्षेत्र के लोगों को अधिक से अधिक वृक्षारोपण की जरूरत: शरदवीर सिंह 

फोटो: पूर्व विधायक शरदवीर सिंह का स्वागत करते आशुतोष अग्निहोत्री 


उत्तर प्रदेश 

यूपी के शाहजहांपुर में मंगलवार को राजकीय ठेकेदार एवं गणेश वाटिका के प्रोपराइटर आशुतोष अग्निहोत्री ने अल्हागंज नगर पंचायत क्षेत्र में स्थित गणेश वाटिका में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जलालाबाद विधानसभा के पूर्व विधायक शरदवीर सिंह रहे। सर्व प्रथम श्री गणेश कॉन्ट्रैक्शन एंड प्रॉपर्टीज के मालिक आशुतोष अग्निहोत्री ने पूर्व विधायक शरदवीर सिंह का पटका पहनाकर स्वागत किया। तत्पश्चात पूर्व विधायक शरदवीर सिंह ने गणेश वाटिका में वृक्षारोपण करते हुए नगर क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की अपील की।

फोटो: गणेश वाटिका में वृक्षारोपण करते पूर्व विधायक शरदवीर सिंह 


 इस अवसर नगर के युवा नेता सरोज मिश्रा ने सहभागिता की और वृक्षारोपण किया। इस दौरान पूर्व विधायक शरदवीर सिंह ने पर्यावरण संरक्षण के संकल्प से जुड़े कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु आशुतोष अग्निहोत्री को शुभकामनाएं दीं। पूर्व विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के अभियान एक पेड़ पेड़ माँ के नाम लगाकर प्रकृति, पर्यावरण और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प लें।" इस अवसर पर गणेश वाटिका के मालिक आशुतोष अग्निहोत्री ने नगर क्षेत्र के लोगों से अपील करते हुए कहा कि हम सभी को मिलकर क्षेत्र की समस्या से निपटना होगा जिसमें सबसे पहले पेड़ कटने से उनकी कमी को पूरा करना होगा। पेड़ हमारे जीवन का प्रमुख आधार ही नहीं वल्कि प्राण वायु हैं इसलिए उनकी रक्षा करना और उनकी देख रेख करना हम सभी का कर्तव्य है।पेड़ पौधों की कमी के कारण ही आज अल्हागंज क्षेत्र में कई वर्षों से वर्षा होना केवल नाम रह गया है जिसके कारण गर्मी ही नहीं पड़ती बल्कि दर्जनों बीमारियों को प्रोत्साहन मिल रहा है और कम वर्षा के चलते यहां का वाटर लेवल अत्यधिक निचले स्तर पर जा रहा है। इसलिए हम सभी को अत्यधिक पेड़ पौधों को लगाना चाहिए और उनकी रक्षा करनी चाहिए जिससे समय समय पर वर्षा होती रहे और हरियाली को प्रोत्साहन मिले।


Post a Comment

Previous Post Next Post

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume