Top News

फर्रुखाबाद: एक्शन में ARTO प्रशासन 42 के काटे चालान, 6 वाहन सीज,4.35 लाख लगाया जुर्माना

 




स्कूली वाहनों पर सख्त कार्रवाई: 42 चालान, 6 सीज,सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ₹4.35 लाख जुर्माना


- चार जिलों की संयुक्त प्रवर्तन टीमों का जिलेभर में अभियान


- ⁠मानकों के विपरीत वाहन चलाने वालों के साथ स्कूल प्रबंधन पर भी कार्रवाई की चेतावनी


उत्तर प्रदेश/फर्रुखाबाद

 स्कूली बच्चों की सुरक्षा से समझौता करने वाले वाहन संचालकों के खिलाफ परिवहन विभाग ने शनिवार को जिलेभर में सघन प्रवर्तन अभियान चलाया। आरटीओ (प्रवर्तन) कानपुर राहुल श्रीवास्तव के नेतृत्व में चार जिलों की संयुक्त टीमों ने स्कूल वाहनों की जांच की। अभियान के दौरान 42 वाहनों के चालान किए गए, 6 वाहन सीज किए गए तथा विभिन्न अनियमितताओं पर ₹4.35 लाख का शमन शुल्क लगाया गया।

जांच के दौरान क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाने, अनिवार्य सुरक्षा उपकरणों के अभाव, जीपीएस व सीसीटीवी नहीं मिलने, स्पीड गवर्नर में खामियां तथा अन्य निर्धारित मानकों के उल्लंघन के मामले सामने आए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बच्चों की सुरक्षा से जुड़े नियमों में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

अभियान में एआरटीओ (प्रवर्तन) फर्रुखाबाद सुभाष राजपूत, यात्री/मालकर अधिकारी स्मिता वर्मा (कानपुर देहात), मानवेन्द्र सिंह (औरैया) और सुनीता सैनी (कन्नौज) की प्रवर्तन टीमें शामिल रहीं। यातायात उपनिरीक्षक ओमप्रकाश पाण्डेय पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

आरटीओ (प्रवर्तन) राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि स्कूल वाहनों में सीसीटीवी, जीपीएस, स्पीड गवर्नर, अग्निशमन यंत्र, फर्स्ट एड बॉक्स, निर्धारित पहचान और पात्र चालक सहित सभी सुरक्षा मानकों का पालन अनिवार्य है। किसी भी स्कूल में मानकों के विपरीत या अनधिकृत वाहन संचालित पाए जाने पर वाहन स्वामी के साथ संबंधित स्कूल प्रबंधन के विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि यह अभियान आगे भी कानपुर मंडल के सभी जिलों में लगातार जारी रहेगा।

Post a Comment

أحدث أقدم

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume