Top News

शाहजहांपुर: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के अंतर्गत शादी के बंधन में बंधे 139 जोड़े

 



 मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 139 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में, विधायकों ने दिया आशीर्वाद

उत्तर प्रदेश/शाहजहांपुर 

यूपी के शाहजहांपुर में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत सोमवार को जनपद में दो स्थानों पर भव्य सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जैतीपुर स्थित माधव मैरिज लॉन तथा जलालाबाद स्थित स्टार मैरिज लॉन में आयोजित कार्यक्रम में कुल 139 जोड़ों का विवाह रीति-रिवाज के साथ संपन्न कराया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन इन्दु अजनबी एवं राम सिंह द्वारा किया गया।



प्राप्त जानकारी के अनुसार कटरा विधानसभा क्षेत्र में 69 जोड़ों (64 हिन्दू एवं 05 मुस्लिम) तथा जलालाबाद विधानसभा क्षेत्र में 70 जोड़ों (68 हिन्दू एवं 02 मुस्लिम) का विवाह संपन्न हुआ। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने सभी नवयुगलों को सुखी दाम्पत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद -

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कटरा विधायक वीर विक्रम सिंह 'प्रिन्स' एवं जलालाबाद विधायक हरि प्रकाश वर्मा मौजूद रहे। इसके अलावा क्षेत्र पंचायत जैतीपुर, खुदागंज, कटरा, जलालाबाद, मिर्जापुर एवं कलान के माननीय अध्यक्ष, नगर पंचायत खुदागंज, कटरा, जलालाबाद, अल्हागंज के माननीय अध्यक्ष, उपजिलाधिकारी तिलहर एवं जलालाबाद, सम्बंधित खण्ड विकास अधिकारी / अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत, जिला स्तरीय अधिकारी एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी शाहजहांपुर उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में खण्ड विकास अधिकारी खुदागंज, जैतीपुर, जलालाबाद, कलान, मिर्जापुर, नगर पंचायत खुदागंज, कटरा, जलालाबाद, अल्हागंज के अधिकारी/कर्मचारी तथा जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय के विभागीय कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा। अंत में जिला समाज कल्याण अधिकारी (राजेश कुमार शर्मा) द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।

Post a Comment

أحدث أقدم

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume