पोलैंड के उप-प्रधानमंत्री से मिले केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद
नई दिल्ली।
केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी और वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने पोलैंड के उप-प्रधानमंत्री और डिजिटल मामलों के मंत्री Krzysztof Gawkowski से मुलाकात की।
इस मुलाकात की जानकारी खुद केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट कर दी है।
मंत्री प्रसाद ने पोस्ट में बताया कि बैठक में भारत-पोलैंड के बीच तकनीकी संबंधों, डिजिटल शासन और साइबर सुरक्षा सहयोग को सुदृढ़ करने पर विस्तृत चर्चा हुई। इसके साथ ही भारत के सफल Digital Public Infrastructure (DPI), AI और सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम में दोनों देशों के बीच सहयोग को नई ऊंचाई देने पर भी मंथन हुआ।
अपनी पोस्ट में जितिन प्रसाद ने लिखा है -
"पोलैंड के उप-प्रधानमंत्री व डिजिटल मामलों के मंत्री श्री Krzysztof Gawkowski जी से मिलकर भारत-पोलैंड के तकनीकी संबंधों, डिजिटल शासन और साइबर सुरक्षा सहयोग को सुदृढ़ करने और भारत के सफल Digital Public Infrastructure, AI और सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम में दोनों देशों के बीच सहयोग को नई ऊंचाई देने पर विस्तृत चर्चा की। भारत के टेक टैलेंट और पोलैंड के डिजिटल विजन का यह समन्वय दोनों देशों के आईटी और उद्योग जगत के लिए अपार संभावनाएं खोलेगा।"
इस दौरान दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बैठक की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसमें भारतीय तिरंगा, पोलैंड और यूरोपीय संघ के झंडों के साथ दोनों नेता हाथ मिलाते और प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करते दिख रहे हैं।
गौरतलब है कि जितिन प्रसाद भारत के डिजिटल इकोसिस्टम को वैश्विक मंच पर ले जाने के लिए लगातार विभिन्न देशों के साथ संवाद कर रहे हैं।


Post a Comment