Top News

अल्हागंज में 13 नवंबर से सजेगा रामलीला मेला



 थाना प्रभारी ने ली सुरक्षा-व्यवस्था की बैठक

अल्हागंज/शाहजहाँपुर।

विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी आदर्श श्री राम लीला कमेटी अल्हागंज, शाहजहाँपुर द्वारा रामलीला मंचन और भव्य मेले का आयोजन किया जा रहा है। कमेटी द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार मेला 13 नवंबर से 24 नवंबर 2026 तक चलेगा।

जारी पम्पलेट के अनुसार कार्यक्रम की शुरुआत 13 नवंबर को दोपहर 02 बजे शिवराम दरबार से गणेश शोभायात्रा और शाम 4 बजे मेला ग्राउंड में भूमि पूजन के साथ होगी। इसी दिन रात्रि में शिव पार्वती विवाह, नारद मोह और रावण जन्म की लीला होगी। 14 नवंबर को राम जन्म, विश्वामित्र आगमन, ताड़का वध, 15 नवंबर को पुष्प वाटिका, नगर दर्शन, धनुष भंग, परशुराम-लक्ष्मण संवाद, 16 नवंबर की रात्रि में राम बारात शोभायात्रा, 23 नवंबर को राम-रावण युद्ध और बाईपास से मेला ग्राउंड तक शोभायात्रा और रात्रि में राजगद्दी तथा 24 नवंबर को लवकुश लीला का मंचन होगा। रात्रि में प्रतिदिन रासलीला एवं धार्मिक नाटक होंगे।

पुलिस ने ली बैठक, झूलों के लिए NOC अनिवार्य

इस मेले को लेकर बुधवार को अल्हागंज थाना परिसर में थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने मेला कमेटी के पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

बैठक में थाना प्रभारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि मेले में लगने वाले सभी झूलों को संचालन से पहले अनिवार्य रूप से NOC लेनी होगी। बिना सुरक्षा जांच और अनुमति के कोई भी झूला नहीं चलेगा।

साथ ही राम बारात के दौरान रूट डायवर्जन को लेकर यातायात व्यवस्था में आवश्यक बदलाव पर चर्चा की गई। थाना प्रभारी ने मेला ग्राउंड की सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और सीसीटीवी व पुलिस बल की तैनाती को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने आम जनता और मेला कमेटी से मेला प्रांगण में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।

इस दौरान मेला कमेटी के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, सचिव सहित तमाम पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume