Top News

शाहजहांपुर: जींस-टीशर्ट में मिले विद्यालय प्रभारी, DM ने लगाई फटकार, स्पष्टीकरण तलब

 



।मतदाता कैम्प निरीक्षण में DM ने जताई नाराजगी,

 जर्जर स्कूल भवन देखकर BSA से मांगा जवाब

उत्तर प्रदेश/शाहजहांपुर।24/अक्टूबर 2026

 भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शनिवार को जनपद के सभी मतदेय स्थलों पर मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए विशेष कैम्प आयोजित किए गए। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कैम्पों का निरीक्षण किया। इस दौरान कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय रोटी गोदाम पहुंचने पर जर्जर भवन देखकर उन्होंने गहरी नाराजगी जताई।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने तत्काल जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को फोन कर भवन की स्थिति की जानकारी ली। ध्वस्तीकरण की कार्यवाही अब तक पूरी न होने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि जर्जर भवन से किसी दुर्घटना की आशंका न रहे।

वहीं विद्यालय प्रभारी के अनौपचारिक कपड़ों, जींस एवं टी-शर्ट में उपस्थित होने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताते हुए फटकार लगाई। उन्होंने विद्यालय प्रभारी से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए और कहा कि शासकीय एवं शैक्षणिक संस्थानों में कार्यरत अधिकारियों-कर्मचारियों को पद की गरिमा और निर्धारित मर्यादा के अनुरूप आचरण करना चाहिए।

निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्रा, सिटी मजिस्ट्रेट रजनीकांत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume