Top News

यूपी पुलिस में बड़ी पदोन्नति, मुख्यालय ने जारी किया 227 पुलिसकर्मियों की पदोन्नति का आदेश

 



DGP मुख्यालय का आदेश:2026 चयन वर्ष के लिए सूची जारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में कार्यरत पुलिसकर्मियों के लिए खुशखबरी है। मुख्यालय पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा पदोन्नति संबंधी आदेश जारी किया गया है।



जारी आदेश के अनुसार उत्तर प्रदेश उप निरीक्षक और निरीक्षक (नागरिक पुलिस) सेवा नियमावली-2015 के प्रावधानों के तहत गठित चयन समिति की संस्तुति पर पुलिस उपनिरीक्षक से पुलिस निरीक्षक के पद पर पदोन्नति हेतु चयन वर्ष 2026 के लिए कुल 227 पुलिसकर्मियों की सूची जारी की गई है।



आदेश में कहा गया है कि पदोन्नति पाने वाले पुलिसकर्मियों की तैनाती संबंधी आदेश अलग से निर्गत किया जाएगा। साथ ही पदोन्नति पर कार्यभार ग्रहण करने से पूर्व संबंधित पुलिसकर्मियों को निर्धारित प्रारूप पर घोषणा पत्र भरना अनिवार्य होगा।



पदोन्नति सूची में प्रदेश के विभिन्न जनपदों और इकाइयों में तैनात उपनिरीक्षकों के नाम, पीएनओ नंबर, पिता का नाम, जन्म तिथि और नियुक्ति जनपद का उल्लेख किया गया है। यह आदेश पुलिस महानिदेशक मुख्यालय स्तर से जारी होकर सभी संबंधित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों और इकाई प्रभारियों को भेज दिया गया है।

विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, पदोन्नति प्रक्रिया को पारदर्शी और वरिष्ठता के आधार पर पूर्ण किया गया है। सूची में शामिल पुलिसकर्मियों को जल्द ही निरीक्षक पद का कार्यभार सौंपा जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume