मौसम विभाग के अलर्ट के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को दिए निर्देश
लखनऊ।
प्रदेश के कई जिलों में हो रही लगातार बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।
सीएम योगी ने कहा है कि आकाशीय बिजली और अतिवृष्टि से हुई क्षति का तत्काल आकलन किया जाए और प्रभावित परिवारों को 24 घंटे के भीतर हर संभव मदद दी जाए।
उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की है कि बारिश और आकाशीय बिजली के दौरान बिना जरूरत घर से बाहर न निकलें। नदियों और जलाशयों में नहाने से बचें और सावधानी बरतें।

Post a Comment