Top News

शाहजहाँपुर : पॉक्सो एक्ट पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

 

700 छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा, दिए गए सुरक्षा के टिप्स 

उत्तर प्रदेश/शाहजहाँपुर।

 जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, शाहजहाँपुर के तत्वावधान में गांधी जयंती के उपलक्ष्य में विशेष जागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार को संजय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

यह शिविर जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण धर्मेंद्र कुमार पांडे के निर्देशानुसार आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर सिविल जज (सीनियर डिवीजन) द्वितीय मनीष कुमार सिंह ने की।

पॉक्सो अधिनियम के प्रावधानों पर दी जानकारी

कार्यक्रम का शुभारंभ श्री मनीष कुमार सिंह द्वारा किया गया। उन्होंने "Special Awareness Drive on Gandhi Jayanti regarding Sensitization on the Provisions and Legal Consequences of the POCSO Act, 2012" विषय पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए पॉक्सो अधिनियम, 2012 के प्रावधानों, बच्चों की सुरक्षा और अधिनियम के तहत दंडात्मक प्रावधानों के बारे में बताया।

गुड टच-बैड टच के प्रति किया जागरूक

शिविर में एस.एस. लॉ कॉलेज के प्रचारक श्री जयशंकर ओझा ने विद्यार्थियों को गुड टच एवं बैड टच के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार के अनुचित व्यवहार की स्थिति में तुरंत अपने माता-पिता, गुरुजनों या किसी विश्वसनीय व्यक्ति को सूचना दें। पॉक्सो अधिनियम बच्चों की सुरक्षा के लिए बनाया गया एक कठोर और प्रभावी कानून है।

निःशुल्क विधिक सहायता की दी जानकारी

शिविर के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दी जाने वाली निःशुल्क विधिक सहायता, पात्र व्यक्तियों को निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराने, प्री-लिटिगेशन (वाद पूर्व निस्तारण) की व्यवस्था के बारे में भी बताया गया। साथ ही चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-180-5235 की भी जानकारी दी गई।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक राकेश कुमार अग्रवाल, उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार गर्ग, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक रविंद्र विद्यार्थी, पी.एल.वी. अनिल कुमार वर्मा, सैनिक पांडे,  अदील अहमद सहित विद्यालय के शिक्षकगण एवं लगभग 700 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume