Top News

शाहजहांपुर: नगर निगम में 'संभव' जनसुनवाई दिवस आयोजित

 



 नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी ने सुनी जन-समस्याएं

उत्तर प्रदेश/शाहजहांपुर। 

नगर निगम, शाहजहांपुर द्वारा 'मेरा शहर - मेरा घर' अभियान के तहत मंगलवार को नगर निगम कार्यालय में 'संभव' जनसुनवाई दिवस का आयोजन किया गया। नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी की अध्यक्षता में आयोजित इस जनसुनवाई में शहरवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए।


सिस्टमैटिक एडमिनिस्ट्रेटिव मैकेनिज्म फॉर ब्रिंगिंग हैप्पीनेस एंड वैल्यू


नगर निगम कार्यालय में  01 सितम्बर को प्रातः 10 बजे से दोपहर 02 बजे तक SYSTEMATIC ADMINISTRATIVE MECHANISM FOR BRINGING HAPPINESS AND VALUE (संभव) के अंतर्गत जनसुनवाई दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जनसुनवाई के दौरान नगर क्षेत्र से आए आम नागरिकों ने अपनी-अपनी समस्याएं रखीं। मुख्य रूप से साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल आपूर्ति, स्ट्रीट लाइट (प्रकाश बिंदु), नाली निर्माण और कर विभाग से संबंधित शिकायतें सामने आईं।

नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी ने जन-सामान्य की प्रत्येक शिकायत को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर, जन-सामान्य की संतुष्टि और समदृष्टि को ध्यान में रखते हुए ससमय कराया जाए।

नगर निगम के अनुसार, आज के जनसुनवाई दिवस में कुल 02 समस्याएं / शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनके निस्तारण के लिए त्वरित कार्यवाही किए जाने हेतु संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही निर्देशित कर दिया गया।

ये अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त अजय कुमार त्रिपाठी, सहायक नगर आयुक्त तरुण प्रताप सिंह, महाप्रबंधक जल विजय नारायण मौर्य, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कुमार मिश्रा, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी सहित नगर निगम के अन्य अधिकारी-कर्मचारीगण, जन-प्रतिनिधिगण तथा नगर के गणमान्य नागरिकों ने सक्रिय रूप से प्रतिभाग किया।

Post a Comment

أحدث أقدم

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume