Top News

शाहजहांपुर : सेवा संकल्प यात्रा की तैयारी को लेकर डीएम ने की बैठक


पुष्प वर्षा से होगा सेवा संकल्प अभियान-2026 का स्वागत

शाहजहांपुर, 26 सितंबर।

 जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत वडनगर से वाराणसी तक जाने वाली संकल्प यात्रा की तैयारियों को लेकर कैंप कार्यालय पर बैठक आयोजित की गई।

बैठक में बताया गया कि वडनगर से वाराणसी जा रही संकल्प यात्रा 01 अक्टूबर को शाम लगभग 5 बजे नगरिया मोड़ से जनपद में प्रवेश करेगी। यात्रा स्मार्ट रोड से लाल इमली चौराहा होते हुए हनुमत धाम के शेल्टर होम में रात्रि विश्राम करेगी। अगले दिन 2 अक्टूबर को सुबह लगभग 11 बजे हरदोई मोड़ से शाहाबाद होते हुए जनपद हरदोई के लिए प्रस्थान करेगी।


यात्रा में लगभग 100 लोग बाइक से शामिल होंगे।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि यात्रा के लिए साफ-सफाई, भव्य सजावट, स्वागत, सुरक्षा और विद्युत व्यवस्था सहित सभी तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि यात्रा का स्वागत बुलडोजर से पुष्प वर्षा कर किया जाएगा और हनुमत धाम पर वृक्षारोपण भी कराया जाएगा। व्यवस्थाओं की देखरेख के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाए।

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी, एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार, एसपी सिटी देवेंद्र कुमार, नगर मजिस्ट्रेट रजनीकांत सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume