Top News

शाहजहांपुर: एक करोड़ 20 लाख की लागत से होगा सुनासीर नाथ धाम का कायाकल्प

, 



विधायक चेतराम के प्रयास से मिली स्वीकृति

उत्तर प्रदेश/शाहजहाँपुर। 

जनपद के बंडा में प्रसिद्ध धार्मिक स्थल सुनासीर नाथ धाम का अब कायाकल्प होने जा रहा है। पुवायां विधायक चेतराम के प्रयास से पर्यटन विभाग की ओर से धाम के विकास के लिए एक करोड़ 20 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है।

लंबे समय से सुनासीर नाथ धाम पर महिला श्रद्धालुओं के स्नान के लिए उचित व्यवस्था नहीं थी, साथ ही सुलभ शौचालय की भी कमी थी। इसको लेकर ट्रस्ट के अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने विधायक से मांग की थी। मांग को गंभीरता से लेते हुए विधायक चेतराम ने पर्यटन विभाग से धनराशि स्वीकृत कराई है।



स्वीकृत धनराशि से धाम पर महिला श्रद्धालुओं के स्नान के लिए घाट का निर्माण, सुलभ शौचालय और श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए बेहतर व्यवस्था की जाएगी। साथ ही धाम की पहचान के लिए मुख्य मार्गों पर बोर्ड भी लगाए जाएंगे।

पुवायां विधायक चेतराम ने फोन पर जानकारी देते हुए बताया कि श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए उन्होंने पहले ही धर्मशाला के लिए 50 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत कराई थी। अब महिलाओं के स्नान घाट, शौचालय और बोर्ड की व्यवस्था के लिए 1.20 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि स्वीकृत कराई गई है।

धनराशि स्वीकृत होने से क्षेत्र के श्रद्धालुओं में खुशी की लहर है और ट्रस्ट पदाधिकारियों ने विधायक का आभार जताया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume