BSNL ने पेश की स्वतंत्रता दिवस स्पेशल योजना, 2399 के रिचार्ज पर 47 दिन एक्स्ट्रा वैलिडिटी
उत्तर प्रदेश/शाहजहाँपुर।
भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मोबाइल और ब्रॉडबैंड उपभोक्ताओं के लिए विशेष योजनाएं पेश की हैं। बीएसएनएल शाहजहांपुर के प्रचालन प्रमुख की ओर से जारी प्रेस नोट में यह जानकारी दी गई है।
बीएसएनएल शाहजहाँपुर द्वारा आम नागरिकों को किफायती दरों पर बेहतर दूरसंचार और ब्रॉडबैंड सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ये योजनाएं लाई गई हैं।
मोबाइल उपभोक्ताओं के लिए दो बड़े ऑफर -
एक रुपये वाला फ्रीडम प्लान: इस विशेष प्लान के तहत मात्र 1 रुपये में 24 दिनों की अनलिमिटेड कॉलिंग, प्रतिदिन 1 जीबी डेटा और प्रतिदिन 100 एसएमएस की सुविधा मिलेगी।
दूसरा प्लान 2399 रुपये वाला वार्षिक प्लान: इस प्लान में उपभोक्ताओं को 47 दिन की अतिरिक्त वैधता दी जा रही है। यानि कुल 412 दिन की सेवा मिलेगी। इसमें प्रतिदिन 2 जीबी डेटा और 100 एसएमएस की सुविधा शामिल है।
ग्रामीण क्षेत्रों के लिए सस्ता फाइबर कनेक्शन -
घर-घर ब्रॉडबैंड सुविधा पहुंचाने के उद्देश्य से फाइबर कनेक्शन भी कम मूल्य पर उपलब्ध कराया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में 259 रुपये प्रति माह की दर से ब्रॉडबैंड एंट्री प्लान उपलब्ध है। नए कनेक्शन पर 25 एमबीपीएस तक की स्पीड, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और अनलिमिटेड ब्रॉडबैंड की सुविधा दी जा रही है।
बीएसएनएल प्रबंधन ने बताया कि बीएसएनएल भारत सरकार के पूर्ण स्वामित्व वाली सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी है। इन विशेष योजनाओं का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को सस्ती और बेहतर सेवा देना है।

Post a Comment