रामलीला मेला की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
उत्तर प्रदेश/शाहजहांपुर।14 अक्टूबर 2026
पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने बुधवार को अपर पुलिस अधीक्षक नगर देवेंद्र कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दीक्षा भंवरे एवं क्षेत्राधिकारी नगर के साथ नगर क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति का निरीक्षण किया।
इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक ने रामलीला मेला का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नगर क्षेत्र एवं रामलीला मेला परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने तथा कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मेला क्षेत्र में उमड़ रही भीड़ के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक ने सतर्कता बरतने, आवागमन को सुचारु बनाए रखने तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ करने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नगर क्षेत्र एवं रामलीला मेला क्षेत्र में निरंतर निगरानी रखी जाए तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल संज्ञान लेते हुए आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिस बल को सतर्क रहकर ड्यूटी करने तथा किसी भी परिस्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए।
गौरतलब है कि जनपद शाहजहांपुर पुलिस द्वारा रामलीला मेला एवं अन्य आयोजनों के दौरान शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए निरंतर प्रभावी पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।


Post a Comment