नई दिल्ली
केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता जितिन प्रसाद ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से भाजपा मुख्यालय, नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की।
इस भेंट की जानकारी खुद जितिन प्रसाद ने अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर तस्वीर साझा करते हुए दी। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि इस दौरान सामाजिक, राजनीतिक एवं संगठनात्मक विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।
तस्वीर में जितिन प्रसाद भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन को गुलदस्ता भेंट करते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात काफी सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई।
बता दें कि जितिन प्रसाद उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर-पीलीभीत क्षेत्र के कद्दावर ब्राह्मण नेताओं में गिने जाते हैं और केंद्र सरकार में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उनकी यह मुलाकात आगामी संगठनात्मक रणनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Post a Comment