Top News

शाहजहांपुर: युवक बिरादरी शाहजहांपुर का धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस

 




युवक बिरादरी की स्थापना दिवस पर प्रतियोगिता आयोजित 200 बच्चों ने लिया हिस्सा

उत्तर प्रदेश/शाहजहाँपुर।

यूपी के शाहजहांपुर में समाजसेवी संगठन युवक बिरादरी शाहजहाँपुर द्वारा युवक बिरादरी स्थापना दिवस के अवसर पर ए.बी. रिच इण्टर कॉलेज (मिशन स्कूल) में जूनियर एवं सीनियर वर्ग की नि:शुल्क क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के करीब 200 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के बाद विजयी छात्र-छात्राओं को संस्था के पदाधिकारियों द्वारा पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।




इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों के ज्ञान को बढ़ाने के साथ उनमें आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करती हैं। प्रांतीय संचालक डॉ. इंदु अजनबी ने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ सामान्य ज्ञान और देश के प्रति जागरूक होना भी आवश्यक है।

संस्था के सचिव डॉ. मयंक भूषण पांडे ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को ऐसी प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए, इससे उनके ज्ञान और व्यक्तित्व का विकास होता है।

संस्था के महासचिव डॉ. पुनीत मनीषी ने कहा कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों में देश के प्रति जागरूकता बढ़ाना ज्ञानवर्धन करना तथा शिक्षा के प्रति रुचि पैदा करना है। उन्होंने विजयी बच्चों को बधाई देते हुए सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

जूनियर वर्ग में ए.बी. रिच इण्टर कॉलेज की स्वाति गौतम, प्रियांशी आर्य एवं प्रियम केवट ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विजेता स्थान प्राप्त किया। वहीं सीनियर वर्ग में जी.एफ. कॉलेज की अलकमा ने प्रथम, मनीषी ताइक्वांडो की खुशबू ने द्वितीय तथा जी.एफ. कॉलेज की शिवानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम में सहयोग संस्था की अध्यक्ष स्तुति गुप्ता सहित मोहित कंचन, गुंजन, निशा, सैफ,किरन तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume