Top News

शाहजहांपुर: गृह मंत्री अमित शाह से मिले बीजेपी विधायक अरविन्द सिंह

 

 अरविंद सिंह की दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल

उत्तर प्रदेश /शाहजहांपुर।

यूपी के शाहजहांपुर की ददरौल विधानसभा से बीजेपी विधायक अरविंद सिंह की केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात ने जिले की सियासत में चर्चाओं को हवा दे दी है। मंगलवार को नई दिल्ली में विधायक अरविंद सिंह ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से भेंट कर विकास के मुद्दों पर बात करते हुए संगठन की भी चर्चा की।

मुलाकात की तस्वीरें सामने आने के बाद शाहजहांपुर के राजनीतिक गलियारों में इसके मायने तलाशे जाने लगे हैं। विधायक ने सोशल मीडिया पर मुलाकात की जानकारी साझा करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री का अपना अमूल्य समय देने के लिए हार्दिक आभार जताया।

अमित शाह जैसे शीर्ष नेता से विधायक की मुलाकात को लेकर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं और राजनीतिक हलकों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। मुलाकात में किन मुद्दों पर चर्चा हुई, इसे लेकर फिलहाल कोई विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

सियासी नजरिए से देखें तो दिल्ली दरबार में हुई यह मुलाकात ददरौल की राजनीति के लिए कितनी अहम है, इसका असर आने वाले दिनों में दिखाई दे सकता है। फिलहाल अमित शाह से मुलाकात के बाद विधायक अरविंद सिंह एक बार फिर राजनीतिक चर्चाओं के केंद्र बना हुआ है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume