Top News

शाहजहांपुर: जलालाबाद के भरथौली गांव में रामगंगा नदी के कटान का स्थाई समाधान होगा




शनिवार को विधायक की मौजूदगी में हुआ नदी का ड्रोन सर्वे

यूपी/शाहजहांपुर/जलालाबाद 

जलालाबाद विकासखंड के ग्राम भरथौली में विगत कई वर्षों से रामगंगा नदी लगातार कटान कर रही है। कटान करते-करते नदी अब गांव के बेहद निकट पहुंच गई है, जिससे कई ग्रामीणों के मकान कटने के कगार पर हैं और ग्रामीण दहशत में हैं।

मामले का संज्ञान लेते हुए क्षेत्रीय विधायक हरिप्रकाश वर्मा ने जिलाधिकारी शाहजहांपुर को पत्र लिखकर कटान रोकने और प्रभावित परिवारों को सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की थी। पत्र के बाद प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से कटान रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए थे।



इसी क्रम में स्थाई समाधान के लिए आज दिनांक 29/08/2026 को विधायक हरिप्रकाश वर्मा की मौजूदगी में शारदा नहर विभाग के अधिकारियों द्वारा रामगंगा नदी का ड्रोन सर्वे कराया गया। आधुनिक ड्रोन तकनीक के माध्यम से भरथौली में नदी की कटान की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया गया।

इस मौके पर विधायक हरिप्रकाश वर्मा ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि ड्रोन सर्वे की रिपोर्ट बहुत जल्द शासन को सौंपी जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर रामगंगा नदी के मार्ग परिवर्तन के लिए डीपीआर बनवाकर कार्य कराया जाएगा, जिससे भरथौली सहित आसपास के ग्रामीणों को कटान की समस्या से स्थाई निजात मिल सकेगी।

ड्रोन सर्वे के दौरान विभागीय अधिकारी व बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume