Top News

शाहजहांपुर: हादसे के बाद जागा प्रशासन, खूनी सांड पकड़ा

 


व्यापारी की मौत के बाद हुई कार्रवाई,

 फिर भी हाईवे पर खुलेआम घूम रहे निराश्रित गोवंश

यूपी/शाहजहांपुर/मिर्जापुर

 सड़क सुरक्षा को लेकर सरकार और प्रशासन की ओर से किए जा रहे तमाम दावों के बावजूद धरातल पर हालात चिंताजनक बने हुए हैं। सड़कों पर घूम रहे निराश्रित गोवंश आए दिन हादसों का कारण बन रहे हैं। मिर्जापुर क्षेत्र में भी यह समस्या गंभीर बनी हुई है। मिर्जापुर थाने के पास से लेकर थरिया मोड़ तक हाईवे पर आए दिन गोवंशों के झुंड दिखाई देते हैं, जिससे वाहन चालकों को जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है।

हादसे के बाद जागा प्रशासन

कस्बे के कपड़ा एवं सर्राफा व्यापारी दिनेश चंद्र गुप्ता पर कुछ दिन पहले बेसहारा घूम रहे सांड ने हमला कर दिया था। गंभीर रूप से घायल दिनेश गुप्ता की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। इस दर्दनाक हादसे के बाद प्रशासन की नींद टूटी और शनिवार शाम संबंधित सांड को पकड़कर गौशाला भेज दिया गया।

ग्रामीणों का कहना है कि जिस सांड को हादसे के बाद पकड़ा गया, उसे यदि समय रहते पकड़ लिया जाता तो शायद व्यापारी की जान बच सकती थी। ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्र में लंबे समय से कई निराश्रित गोवंश सड़कों और हाईवे पर घूम रहे हैं, लेकिन इनको हटाने के लिए प्रभावी अभियान नहीं चलाया जा रहा है।

कई लोग हो चुके हैं घायल

ग्रामीणों के मुताबिक इससे पहले भी मिर्जापुर क्षेत्र में निराश्रित गोवंशों के कारण कई लोग घायल हो चुके हैं। राधावती पत्नी राकेश, हरिपाल सक्सेना, प्रेमशंकर पांडे समेत कई लोग छुट्टा गोवंश की चपेट में आकर चोटिल हो चुके हैं। इसके बावजूद हाईवे और कस्बे की सड़कों पर गोवंशों का जमावड़ा बना हुआ है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume