Top News

शाहजहांपुर: गंगा नदी में बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

 



रविवार को खतरे के निशान से ऊपर जा सकता है पानी 

ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए अलर्ट जारी 

उत्तर प्रदेश/शाहजहांपुर 


जनपद के कलान क्षेत्र में गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने संबंधित अधिकारियों को अलर्ट जारी किया है। ज्ञात हो कि जल निगम द्वारा जारी शनिवार सुबह अतः बजे की रिपोर्ट के आधार पर गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से मात्र 35 सेंटीमीटर नीचे रह गया था जो शाम तक खतरे के निशान के बेहद करीब पहुंच गया है। निचले गांवों में बढ़ आने का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है इसलिए जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने

  शनिवार को संबंधित अधिकारियों को एडवाइजरी जारी करते बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सक्रियता बनाए रखने के साथ ग्रामीणों को अलर्ट रखना और उन्हें समय रहते सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।


शारदा नहर खण्ड द्वारा अवगत कराया गया है कि मध्य गंगा बैराज (बिजनौर) से 2,14,408 क्यूसेक जल छोड़े जाने के कारण तहसील कलान (विशेषकर भैंसार ढाई घाट तटबंध क्षेत्र) में जलस्तर बढ़ने की संभावना और बढ़ गई है।

जिसके लिए प्रशासन ने अप्रिय स्थिति से बचाव हेतु तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करना के आदेश जारी किए हैं। जिसमें प्रमुख रूप से बाढ़ चौकियों का सक्रियकरण: तहसील कलान की समस्त बाढ़ चौकियों को तत्काल 24x7 एक्टिव करें और रोस्टर के अनुसार राजस्व, पुलिस व स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करें। साथ ही निचले क्षेत्रों में अलर्ट/मुनादी: गंगा नदी के तटीय एवं निचले (Low-land) इलाकों तथा तटबंध के पास मुनादी/लाउडस्पीकर से प्रचार कराकर आमजन को सतर्क करें। ग्रामीणों व पशुओं को नदी तट से दूर सुरक्षित स्थानों पर रहने की ताकीद करें।

तटबंध की निगरानी: सिंचाई विभाग के समन्वय से भैंसार ढाई घाट तटबंध की निरंतर गश्त (Patrolling) करें तथा आवश्यक बालू की बोरियों की व्यवस्था रखें। राहत संसाधन के लिए नावों, नाविकों, गोताखोरों, जीवन रक्षक दवाओं (एंटी-स्नेक वेनम आदि) तथा पशु-चारे की व्यवस्था अलर्ट मोड पर रखें। सतत रिपोर्टिंग के लिए: क्षेत्र की स्थिति की प्रति घंटे की रिपोर्ट जिला आपदा नियंत्रण कक्ष को प्रेषित की जाए।




Post a Comment

Previous Post Next Post

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume