जनपद लौटते ही गौतम मौर्य के घर पहुंचे विधायक अरविंद सिंह,
परिवार की मांगो को पूरा करते हुए दोषियों को बचने नहीं देंगे: अरविंद सिंह
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात हो चुकी है परिवार की जायज मांगो पर होगी कार्यवाही: अरविंद सिंह
उत्तर प्रदेश/शाहजहांपुर:
ददरौल विधायक अरविंद सिंह शनिवार को जनपद से बाहर होने के बावजूद ददरौल विधायक अरविंद सिंह वापस लौटते ही सीधे कांट थाना क्षेत्र के गांव कमलनयनपुर में मृतक गौतम मौर्य के परिजनों से मिलने पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए भरोसा दिलाया कि उनकी मुख्यमंत्री से इस मामले में बातचीत हो चुकी है और पीड़ित परिवार को हर हाल में न्याय दिलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि परिवार की सभी जायज मांगों पर गंभीरता से विचार होगा तथा दोषी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।विधायक अरविंद सिंह ने कहा कि वह सुबह से ही लगातार मामले की जानकारी ले रहे थे, लेकिन जनपद से बाहर होने के कारण तत्काल नहीं पहुंच सके। वापस आते ही सबसे पहले पीड़ित परिवार से मुलाकात की। विधायक अरविंद सिंह ने कहा कि मेरे छोटे भाई विमल सिंह, मेरे सहयोगीगण, पार्टी के कार्यकर्ता एवं समर्थक कल शाम से लगातार पीड़ित परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे। वह लखनऊ में उच्च अधिकारियों से इस मामले में विस्तृत वार्ता करने के बाद सीधे कांट पहुंचे जहां उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें हरसंभव सहायता और न्याय का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि वह शुक्रवार रात से ही बोल रहे हैं कि इस प्रकरण में बड़ी कार्रवाई होगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पीड़ित परिवार के साथ हैं और उन्हें न्याय दिलाने के लिए सरकार पूरी गंभीरता से कार्य कर रही है। इस दौरान उन्होंने सभी सहयोगियों, कार्यकर्ताओं, समर्थकों और क्षेत्रवासियों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह पिछले 24 घंटे से लगातार पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं। आगे भी वह हर परिस्थिति में उनके साथ रहेंगे और न्याय की इस लड़ाई में पूरा सहयोग देंगे।

Post a Comment