Top News

शाहजहांपुर: एक सप्ताह से लापता युवक का उचौलिया में मिला शव

 

फाइल फोटो मृतक महेंद्र 


शाहजहांपुर/ बंडा

जनपद के बंडा थाना क्षेत्र के गांव श्यामपट्टी निवासी महेंद्र का शव शुक्रवार को लखीमपुर खीरी के उचौलिया क्षेत्र में शारदा नहर से बरामद हुआ। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

परिजनों के अनुसार, महेंद्र 3 अगस्त को दोपहर करीब 3 बजे बिना किसी को बताए घर से निकल गए थे। काफी देर तक घर वापस न लौटने पर उनकी तलाश शुरू की गई। इसी दौरान मकसूदापुर स्थित शारदा नहर के किनारे उनके कपड़े मिले, जिससे उनके नहर में कूद जाने की आशंका जताई गई।

परिजन लगातार उनकी तलाश में जुटे रहे, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। शुक्रवार को उचौलिया क्षेत्र में शारदा नहर में एक शव तैरता दिखाई देने की सूचना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया, जिसकी पहचान श्यामपट्टी निवासी महेंद्र के रूप में हुई। महेंद्र की मौत पर पत्नी लज्जावती पुत्र अच्छू पुत्री नैना संजना का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume