गंगा को छोड़ सभी नदियां खतरे के निशान से नीचे, गंगा खतरे के करीब
उत्तर प्रदेश/शाहजहाँपुर
जनपद में नदियों के जलस्तर को लेकर बाढ़ प्रभारी अधिकारी शारदा नहर खण्ड शाहजहाँपुर ने 03 अगस्त प्रातः 08:00 बजे की रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट के अनुसार जनपद की सभी चार प्रमुख नदियां खतरे के निशान से नीचे बह रही हैं, हालांकि गंगा नदी खतरे के निशान के बेहद करीब है।
जारी रिपोर्ट के मुताबिक नदियों की स्थिति
1. गंगा नदी (भैंसार ढाई घाट तटबंध) - अधिकतम जलस्तर 144.100 मीटर है, जबकि खतरे का निशान 143.650 मीटर है। आज का जलस्तर 143.500 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान से मात्र 0.150 मीटर नीचे है।
2. रामगंगा नदी (डबरी घाट) - अधिकतम 139.695 मीटर, खतरे का निशान 137.300 मीटर, आज का जलस्तर 134.450 मीटर, जो खतरे से 2.850 मीटर नीचे है।
3. गर्रा नदी (अजीजगंज पुल) - अधिकतम 149.800 मीटर, खतरे का निशान 148.800 मीटर, आज का जलस्तर 143.750 मीटर, जो खतरे से 5.050 मीटर नीचे है।
4. खन्नौत नदी (लोधीपुर पुल) - अधिकतम 146.750 मीटर, खतरे का निशान 145.750 मीटर, आज का जलस्तर 142.650 मीटर, जो खतरे से 3.100 मीटर नीचे है।
रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि दूनी बैराज से गर्रा नदी में पास हो रहे पानी का डिस्चार्ज वर्तमान में शून्य क्यूसेक है। वहीं कटना नदी में 1700 क्यूसेक पानी पास हो रहा है, जो शाहजहाँपुर से पहले गर्रा नदी में मिल जाती है।
फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बनी हुई है।

Post a Comment