Top News

शाहजहांपुर: एक पौधा परिवार के नाम' पर मनीषी ताइक्वांडो वेलफेयर एसोसिएशन ने किया वृक्षारोपण




अभियान के अंतर्गत मनीषी ताइक्वांडो वेलफेयर एसोसिएशन ने किया पौधारोपण

उत्तर प्रदेश/शाहजहाँपुर 

यूपी के शाहजहांपुर में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से मनीषी ताइक्वांडो वेलफेयर एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में ए.बी. रिच इण्टर कॉलेज (मिशन स्कूल) परिसर में 'एक पौधा परिवार के नाम' अभियान के अंतर्गत भव्य पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पर्यावरणविद् आशीष भारद्वाज तथा विशिष्ट अतिथि ऑल इंडिया ताइक्वांडो एसोसिएशन के संरक्षक अमित त्यागी उपस्थित रहे। इस अवसर पर एसोसिएशन के महासचिव एड. डॉ. पुनीत मनीषी सहित छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि आशीष भारद्वाज ने कहा कि "वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना तथा प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में कम से कम एक पौधे का संरक्षण करने का संकल्प ले, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण प्रदान किया जा सकता है।"

विशिष्ट अतिथि अमित त्यागी ने कहा कि "ताइक्वांडो केवल आत्मरक्षा का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्र निर्माण की भावना का भी प्रतीक है। खिलाड़ियों और युवाओं को खेल के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण जैसे सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। ऐसे अभियान समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।"




संस्था के महासचिव एड. डॉ. पुनीत मनीषी ने कहा कि "हमारा उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि उन्हें जीवित रखना भी है। इसी सोच के साथ एसोसिएशन 'वृक्ष मित्र' योजना संचालित कर रही है, जिसके अंतर्गत लगाए गए प्रत्येक पौधे की नियमित देखभाल एवं संरक्षण की जिम्मेदारी निर्धारित की जाती है। जब तक पौधा एक सशक्त वृक्ष नहीं बन जाता, तब तक उसकी निरंतर निगरानी और संरक्षण आवश्यक है। यही अभियान की वास्तविक सफलता होगी।"

कार्यक्रम के दौरान कदम, गूलर, नीम, बरगद, बेलपत्र, पाकड़, चितवन तथा हरिशंकरी पौधे सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया।

इस अवसर पर रीता भारद्वाज, अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी अविका श्रीवास्तव मनीषी, नेहा मनीषी, कोच निशा, अलकमा, खुशबू, किरण, शिवानी,खिलाड़ी अर्चित गोयल, सैफ, शानवी गुप्ता, अयांतिका कनौजिया, अनन्या श्रीबाथम, अर्नव श्रीबाथम, पीहू, अनिका राठौर, शिवानी राठौर, प्रभव तिवारी, आकृति रस्तोगी, एवं अदिति श्रीवास्तव, आलोक श्रीवास्तव सहित अनेक छात्र-छात्राएँ एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का भी वचन दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume