Top News

शाहजहांपुर: लड़कियों पर गिरा 11 हजार वोल्टेज वाली लाइन का तार




ग्यारह हजार विद्युत लाइन का तार टूट कर लड़कियों पर गिरा टला बड़ा हादसा  


उत्तर प्रदेश/शाहजहांपुर 


परौर थाना क्षेत्र के पिपरमई नौसारा गांव में मकान के ऊपर से निकली 11000 की विद्युत लाइन का तार अचानक टूट कर छत पर बैठी तीन लड़कियों पर गिर गया । इस दौरान गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुई।

विदित हो कि लगातार हादसों के बाद भी विद्युत विभाग सुधारने का नाम नहीं ले रहा है परौर थाना क्षेत्र के गांव पिपरमई नौसारा में रात लगभग 8:00 बजे छत पर तीन लड़कियां अर्चना ,शीतल पुत्री जवाहर रुक्मणी पुत्री कामताप्रसाद बैठी थी तभी छत के ऊपर से निकली 11000 विद्युत लाइन का तार अचानक टूट कर गिरा जिस से छत पर बैठी लड़कियों को करंट लग गया। आनन-फानन में लड़कियों को पीएससी कलान ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उनका समय रहते आवश्यक इलाज किया। ईलाज के बाद लड़कियों की हालत सामान्य होने पर घर भेज दिया गया। वहीं घटना के बाद ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी कलान को विद्युत लाइन हटाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। 


उपजिलाधिकारी ने घटना स्थल का निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश 

कलान के उप जिलाधिकारी आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के बाद वह राजस्व टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे जहां ग्रामीणों द्वारा विद्युत लाइन को हटाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया । उन्होंने तत्काल प्रभाव से एक्सियन को तत्काल विद्युत लाइन हटाने का निर्देश दे दिए हैं। 


Post a Comment

Previous Post Next Post

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume