परिजनों ने संजू पर लगाया आरोप, फरीदाबाद ले जाने की धमकी
उत्तर प्रदेश/शाहजहांपुर
अल्हागंज थाना क्षेत्र के ग्राम बेलखेड़ा निवासी एक युवक के अपहरण का मामला सामने आया है। पीड़ित की पहचान अवनीश यादव के रूप में हुई है। सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट और परिजनों के अनुसार, अवनीश यादव अपने भाई श्यामवीर को लेने के लिए दिल्ली के पास झड़ौदा बॉर्डर पर गया था। बताया जा रहा है कि श्यामवीर का बिहार की एक लड़की गुड़िया से बातचीत होती थी। श्यामवीर और गुड़िया ने फोन कर कहा था कि वह झड़ौदा बॉर्डर पर फंस गए हैं, आकर ले जाओ।
आरोप है कि इसी दौरान वहाँ पर मौजूद ग्राम बेलखेड़ा का ही निवासी संजू पुत्र नंदराम अवनीश को जबरन अपने साथ ले गया। परिजनों का आरोप है कि संजू ने फोन पर कहा - "जो करना है कर लेना, अवनीश को लेकर आया हूँ, इस टाइम फरीदाबाद में हूँ।" घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों ने युवक की सकुशल बरामदगी की मांग की है। फिलहाल इस मामले में पुलिस से आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। परिजन पुलिस से संपर्क करने की तैयारी में हैं।

Post a Comment