Top News

शाहजहांपुर : स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय ने बढ़ाई प्रवेश प्रक्रिया की तिथि

 


अब सात अगस्त तक होंगे ऑनलाइन आवेदन

उत्तर प्रदेश/शाहजहाँपुर। 

विद्यार्थियों को राहत प्रदान करते हुए स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय ने स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। कुलपति प्रो. पुष्पेन्द्र बहादुर सिंह के निर्देशानुसार विद्यार्थियों के हित को दृष्टिगत रखते हुए समर्थ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण एवं महाविद्यालय में आवेदन पत्र जमा करने की तिथि में विस्तार किया गया है।

विश्वविद्यालय के कुलसचिव वीरेन्द्र कुमार मौर्य द्वारा जारी कार्यालय ज्ञापन के अनुसार अब अभ्यर्थी विश्वविद्यालय के समर्थ पोर्टल पर 200 रुपये पंजीकरण शुल्क के साथ 7 अगस्त 2026 तक स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। वहीं, ऑनलाइन आवेदन के उपरांत आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी संबंधित महाविद्यालय में 8 अगस्त 2026 तक जमा की जा सकेगी। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार विश्वविद्यालय में अधिक से अधिक विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा किसी भी पात्र अभ्यर्थी को अवसर से वंचित न रहने देने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। तिथि विस्तार से उन विद्यार्थियों को विशेष राहत मिलेगी, जो किसी कारणवश निर्धारित समय सीमा में आवेदन नहीं कर सके थे। विश्वविद्यालय ने समस्त संकायाध्यक्षों, विभागाध्यक्षों तथा संबद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्यों से निर्देशों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने तथा इच्छुक विद्यार्थियों को संशोधित तिथियों की जानकारी उपलब्ध कराने का आग्रह किया है। इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि की प्रतीक्षा किए बिना ससमय समर्थ पोर्टल पर अपना ऑनलाइन पंजीकरण एवं आवेदन पूर्ण करें तथा निर्धारित समयावधि में आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी संबंधित महाविद्यालय में अनिवार्य रूप से जमा कर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume