Top News

शाहजहांपुर: नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी ने सुनी जनसमस्याएं समाधान के दिए निर्देश




उत्तर प्रदेश/ शाहजहांपुर/ महानगर 

शाहजहांपुर की नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी की अध्यक्षता में मंगलवार को सुबह 10 बजे से 02 बजे तक सिस्टेमैटिक एडमिनस्ट्रेटिव, मैकेनिज्म, ब्रिगिंग, हैपीनेन्स एण्ड वैल्यू (सम्भव) के अन्तर्गत नगर निगम कार्यालय में जन सुनवाई दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें नगर क्षेत्र के जन-सामान्य द्वारा जन-सुनवाई दिवस में सम्मलित होकर साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल की आपूर्ति, प्रकाश बिन्दु, नाली निर्माण एवं कर विभाग से सम्बन्धित अपनी-अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को रखा गया। जन सुनवाई दिवस में नगर क्षेत्र से प्राप्त जन समस्याओं-शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया व जन-समस्याओं का गंभीरतापूर्वक संज्ञान लेते हुये संबन्धित विभागों के अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि प्राप्त शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर जन-सामान्य की संतुष्टि, समदृष्टि को ध्यान में रखते हुये ससमय निस्तारण कराया जायें। जन-सुनवाई दिवस में 06 समस्यायें / शिकायतें प्राप्त हुई, जिनके निस्तारण के लिए त्वरित कार्यवाही किये जाने हेतु सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। जन सुनवाई दिवस में अपर नगर आयुक्त अजय कुमार त्रिपाठी, संयुक्त नगर आयुक्त संगीता कुमारी, सहायक नगर आयुक्त तरुण प्रताप सिंह, महाप्रबंधक जल विजय नारायण मौर्य, मुख्य अभियंता सिविल आशीष त्रिवेदी , नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ0 मनोज कुमार मिश्रा व अन्य अधिकारी कर्मचारीगण, जन-प्रतिनिधिगण तथा नगर के जन-सामान्य द्वारा सक्रिय प्रतिभाग किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume