बहादुरगंज बाजार में व्यापार मंडल द्वारा झंडा वितरण का शुभारम्भ जिला अधिकारी ने किया
उत्तर प्रदेश/शाहजहाँपुर
80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उ०प्र०, जिला एवं महानगर इकाई शाहजहाँपुर द्वारा आज बहादुरगंज बाजार में "हर घर तिरंगा" अभियान के अंतर्गत झंडा वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारम्भ जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह द्वारा व्यापारियों एवं आमजन को तिरंगा वितरित कर देशभक्ति का संदेश दिया।इस अवसर पर डीएम ने कहा कि "व्यापार मंडल द्वारा किया जा रहा यह कार्य सराहनीय है। तिरंगा हमारी आन-बान-शान है। प्रत्येक घर पर तिरंगा फहराकर हम अपने शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि देंगे।"
जिला अध्यक्ष सौमित्र गुप्ता ने कहा कि व्यापार मंडल का उद्देश्य है कि बहादुरगंज बाजार का प्रत्येक दुकानदार और ग्राहक 15 अगस्त को अपने प्रतिष्ठान पर गर्व से तिरंगा फहराए। महानगर अध्यक्ष मो० सलाउद्दीन अख्तर ने आए हुए सभी व्यापारियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापारी, पदाधिकारी एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम" के नारे लगाए।
इस मोके पर प्रांतीय मंत्री अनूप गुप्ता,ज़िला महामंत्री सुशील गुप्ता,ज़िला कोषाध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता,महानगर महामंत्री अजय गुप्ता,रफ़ी ख़ान,नदीम ख़ान,नफीस ख़ान आदि मौजूद रहे l
-

Post a Comment