Top News

शाहजहांपुर: राजकीय ठेकेदार आशुतोष अग्निहोत्री 'आशू' ने छात्र-छात्राओं को वितरित की अध्ययन सामग्री

 



उत्तर प्रदेश/ शाहजहांपुर 

80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर नगर पंचायत अल्हागंज में शिक्षा और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। विकास नगर स्थित प्राथमिक विद्यालय, इस्लामगंज में जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को अध्ययन सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन राजकीय ठेकेदार एवं समाजसेवी आशुतोष अग्निहोत्री (आशू) के सौजन्य से किया गया। इस दौरान विद्यालय में अध्ययनरत दर्जनों गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों को कॉपी, किताब, पेन, पेंसिल, रबर, कटर सहित अन्य उपयोगी अध्ययन सामग्री वितरित की गई।

कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ हुई। इसके बाद बच्चों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व के बारे में बताया गया। अध्ययन सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे पर खुशी और उत्साह साफ देखने को मिला।




इस अवसर पर समाजसेवी आशुतोष अग्निहोत्री आशू ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल देशभक्ति का पर्व नहीं है, बल्कि यह हमारे देश के भविष्य यानी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण का संकल्प लेने का दिन भी है।

उन्होंने कहा - "हर बच्चा पढ़े, आगे बढ़े - यही हमारा संकल्प है। शिक्षा ही वह हथियार है जिससे गरीबी और अशिक्षा को खत्म किया जा सकता है।"

आशुतोष अग्निहोत्री ने कहा कि सेवा, शिक्षा और सहयोग का यह प्रयास आगे भी निरंतर जारी रहेगा। समय-समय पर जरूरतमंद बच्चों और समाज के वंचित वर्ग के लिए इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि आशुतोष अग्निहोत्री द्वारा किया गया यह कार्य निश्चित रूप से अन्य लोगों को भी समाज सेवा के लिए प्रेरित करेगा और बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करेगा।

कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, स्थानीय लोग और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume