Top News

हाथरस: कुत्ता के काटने से वृद्ध को रेबीज के इंजेक्शन लगने के बाद भी हो गई मौत

 

फोटो मृतक वृद्ध के घर पर लगी भीड़ 



सादाबाद में रेबीज के संदिग्ध लक्षणों से वृद्ध मजदूर की मौत, 

तीन महीने पहले कुत्ते ने था काटा, रेबीज के लगाए गए थे इंजेक्शन 


उत्तर प्रदेश /हाथरस।

यूपी के हाथरस जनपद के सादाबाद क्षेत्र के कुरसंडा गांव में 65 वर्षीय मजदूर चंद्रपाल सिंह की संदिग्ध रेबीज लक्षणों के बाद मौत हो गई। परिजनों के अनुसार करीब तीन महीने पहले उन्हें गांव में एक कुत्ते ने काट लिया था, जिसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सादाबाद में चिकित्सकीय सलाह के अनुसार एंटी रेबीज वैक्सीन (एआरवी) की तीन खुराकें लगाई गई थीं। सोमवार सुबह अचानक पानी देखकर उन्हें घबराहट और भय महसूस हुआ, जिसके बाद उनकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई।

परिजन पहले उन्हें आगरा के एक निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां गंभीर स्थिति देखते हुए वापस सरकारी अस्पताल ले जाने की सलाह दी गई। इसके बाद उन्हें दोबारा सीएचसी सादाबाद लाया गया, जहां एक और एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाया गया, लेकिन देर रात घर पर ही उनकी मृत्यु हो गई। चिकित्सकों ने बताया कि कुत्ते के काटने के बाद समय पर पूरी वैक्सीन श्रृंखला के साथ आवश्यकता होने पर रेबीज इम्यूनोग्लोब्युलिन (आरआईजी) लगवाना भी बेहद जरूरी होता है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है और स्वास्थ्य विभाग लोगों से कुत्ते के काटने पर तुरंत उपचार कराने की अपील कर रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume