![]() |
| फोटो SDM जलालाबाद को ज्ञापन देते RBD के पदाधिकारी |
गौतम मौर्य के हत्यारों को जल्द मिले हत्या की सजा: अर्पित भामाशाह
राष्ट्रीय बजरंग दल एसडीएम जलालाबाद को सौंपा ज्ञापन, उग्र आंदोलन की चेतावनी
अजीत मिश्रा
उत्तर प्रदेश/शाहजहांपुर /जलालाबाद
थाना कांट क्षेत्र में हिंदू युवक गौतम मौर्य की नृशंस चाकू मारकर की गई हत्या को लेकर जनाक्रोश चरम पर पहुंच गया है। शनिवार को राष्ट्रीय बजरंग दल (परशुरामपुरी) के बैनर तले सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी जलालाबाद मधुसूदन गुप्ता को सौंपा। संगठन के पदाधिकारियों ने दो टूक चेतावनी दी कि यदि हत्यारोपियों को जल्द से जल्द सख्त सजा न मिली और पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।
ज्ञापन सौंपते हुए राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश मंत्री एडवोकेट अर्पित भामाशाह ने कहा कि कांट क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाकर बेखौफ अपराधियों ने गौतम मौर्य की निर्मम हत्या कर दी। इस घटना से क्षेत्र के लोगों में भारी आक्रोश है। कार्यकर्ताओं ने मांग की कि मामले की निष्पक्ष और फास्ट ट्रैक कोर्ट में जांच कराकर दोषियों को कड़ी से कड़ी वैधानिक सजा दी जाए, ताकि भविष्य में कोई अपराधी ऐसी दुस्साहस न कर सके।
प्रदर्शनकारियों ने स्थानीय पुलिस-प्रशासन पर भी ढिलाई का आरोप लगाते हुए कहा कि पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता, सुरक्षा और न्याय मिलना चाहिए। प्रशासन को यह स्पष्ट समझ लेना चाहिए कि निष्पक्ष कार्रवाई में किसी भी प्रकार की हीला-हवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस दौरान एडवोकेट प्रशांत राजपूत, एडवोकेट अंकित यादव, अनु सिंह एडवोकेट सहित दर्जनों प्रमुख कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में पीड़ित परिवार के साथ खड़े रहने और न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रखने का संकल्प दोहराया।

Post a Comment